मंडी। सरकाघाट की छात्रा सिया हत्याकांड में दोषी करार दिए गए विकास पटियाल की सजा पर शुक्रवार को होने वाला फैसला एक बार फिर टल गया है। दोषी की स्वास्थ्य स्थिति में अपेक्षित सुधार न होने के चलते न्यायालय में आज सजा के बिंदु पर सुनवाई नहीं हो सकी। विकास पटियाल वर्तमान में एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है और चिकित्सकों के अनुसार अभी वह अदालत में पेश होने की स्थिति में नहीं है।
दरअसल, न्यायालय ने सजा सुनाने से पहले अभियोजन पक्ष को दोषी की शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने संबंधी मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। कानून के अनुसार सजा सुनाए जाने के समय दोषी का न्यायालय में उपस्थित होना जरूरी है। साथ ही उसका शारीरिक और मानसिक रूप से इस स्थिति में होना भी आवश्यक है कि वह न्यायालय की कार्यवाही और सुनाए जाने वाले फैसले को समझ सके।
मेडिकल रिपोर्ट के लिए मांगा था दस दिन का समय
पिछली सुनवाई के दौरान भी विकास पटियाल की तबीयत खराब होने के कारण उसे अदालत में पेश नहीं किया जा सका था। उस समय मेडिकल रिपोर्ट में उसे अनफिट बताया गया था। इसके बाद अभियोजन पक्ष ने उसकी स्वास्थ्य स्थिति से संबंधित रिपोर्ट पेश करने के लिए न्यायालय से दस दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण एक बार फिर सजा पर सुनवाई टल गई है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs