मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने नगर निगम मंडी में नए मनोनीत पार्षद की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में शहरी विकास विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, वार्ड नंबर 15 (दौहन्दी) निवासी राज कुमार पुत्र जगत राम को नगर निगम मंडी का मनोनीत पार्षद नामित किया गया है।
शहरी विकास विभाग के सचिव अमरजीत सिंह की ओर से जारी आदेशों के तहत यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 4 की उपधारा (3-क) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल की स्वीकृति से की गई है। इस नियुक्ति की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, शहरी विकास निदेशालय, उपायुक्त मंडी और नगर निगम मंडी के आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। राज कुमार के मनोनीत पार्षद बनने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों में खुशी की लहर है। कांग्रेस नेता राजकुमार ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के आला नेताओं का आभार प्रकट किया है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs